*जिला पंचायत की सोनभद्र का कारस्तानी, जिसके नाम कोई मेडिकल स्टोर नहीं उसे भेज दिया टैक्स का नोटिस*
*पीड़ित लाल बहादुर जायसवाल जो दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार है,डीएम से लगाई न्याय की गुहार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

वैनी (सोनभद्र) जिला पंचायत सोनभद्र की कारस्तानी
अचानक टैक्स वसूली की आर.सी.जारी कर अमीन वसूली के लिए धमक पड़े .
जिला पंचायत सोनभद्र का अजीब कारनामा सामने आया है जिस व्यक्ति ने कभी अपने जीवन में कोई मेडिकल स्टोर की दुकान नहीं खोली हो उसके नाम टैक्स बकाया की नोटिस जरीकर छः हजार रुपए का टैक्स जमा करने का अमीन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बैनी मार्केट निवासी लाल बहादुर जायसवाल जो पेशे से एक पत्रकार है इन्होंने कभी मेडिकल स्टोर की दुकान नहीं खोली नहीं रजिस्ट्रेशन के लिए कभी आवेदन ही किया लेकिन जिला पंचायत के अभिलेख में मेडिकल की दुकान होना बताकर छः हजार रुपए का बकाया टैक्स जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि

नोटिस पर दर्ज है लालबहादुर जायसवाल पुत्र चुन्नीलाल ग्राम वैनी मेडिकल स्टोर का 2024/25 का टैक्स बकाया 6000 जबकि मेरा कभी भी मेडिकल स्टोर था ही नहीं ,लगता है आफिस पर बैठे बैठे फर्जी मेडिकल स्टोर बना दिया गया और वसूली जारी कर दी गई भुक्त भोगी वसूली अमीन के धमकाने से परेशान है.
ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या जिला पंचायत सोनभद्र अपने दायित्वों के प्रति सजग है या लापरवाह है अब अमीन साहब पीड़ित को बकाया जमा करने के लिए धमका रहे हैं जिससे नाराज होकर पीड़ित ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वही इस मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आरके चौधरी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था इसकी जांचकर उचित कार्रवाई की जायेगी।














Leave a Reply