Advertisement

क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना बभनी पर अर्दली रूम आयोजित, 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

 

*क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना बभनी पर अर्दली रूम आयोजित, 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह/सत्यनारायण मौर्य

सोनभद्र ।  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधों की विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के क्रम में आज दिनांक 28.06.2026 को क्षेत्राधिकारी दुद्धी  राजेश कुमार राय द्वारा थाना बभनी पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया।

 

अर्दली रूम के दौरान 60 एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रत्येक विवेचक से लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचनाओं में लंबित साक्ष्यों का समय से संकलन कर नियमानुसार आरोप पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए।

 

क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा समस्त विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित चेकिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण हेतु सतर्कता के साथ कार्य करने पर भी विशेष बल दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!