Advertisement

सोनभद्र-आधार कार्ड बनवाने जाते समय सड़क हादसा, महिला बेहोश; आरंगपानी में आधार केंद्र की मांग तेज

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर: अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आधार कार्ड बनवाने जाते समय सड़क हादसा, महिला बेहोश; आरंगपानी में आधार केंद्र की मांग तेज

विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत आरंगपानी के ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने के लिए दुद्धी जाना भारी पड़ गया। शुक्रवार को आरंगपानी निवासी रामरती पुत्र भगत अपने परिजनों के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए दुद्धी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक बैल आ जाने से उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में गीता कुमारी पत्नी रामरती खरवार एवं संगीता देवी पत्नी रमेश, दोनों निवासी ग्राम पंचायत आरंगपानी, घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद एक महिला बेहोशी की हालत में थी। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरंगपानी में आधार नामांकन एवं संशोधन केंद्र स्थापित करने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि आधार संबंधी कार्यों के लिए दुद्धी तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय, धन और जोखिम—तीनों का सामना करना पड़ता है। यदि आरंगपानी में ही आधार केंद्र की सुविधा उपलब्ध होती, तो यह दुर्घटना संभवतः टाली जा सकती थी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत आरंगपानी में स्थायी आधार केंद्र की स्थापना की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को अनावश्यक आवागमन से राहत मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!