अंकित कुमार वर्मा ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर सत्यार्थ न्यूज

मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में 108/102 एंबुलेंस के तीनों जिलों के ईएमटी का 32 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) के लिए 32 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर एवं हरदोई जनपदों के ईएमटी ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं मरीज-केंद्रित बनाना था।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सीनियर ईएमएलसी ट्रेनर शैलेंद्र सिंह एवं ईएमएलसी ट्रेनर संजीव कुमार ने प्रतिभागियों को ट्रॉमा मॉड्यूल पर वीडियो आधारित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न गंभीर परिस्थितियों, जैसे हेड इंजरी, चेस्ट इंजरी, एब्डोमिनल इंजरी, ब्लीडिंग कंट्रोल, हेलमेट रिमूवल तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को सुरक्षित एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न ट्रॉमा मामलों से संबंधित














Leave a Reply