Advertisement

सोनभद्र -नारी शक्ति के सशक्तिकरण से खुलेगा नए युग का द्वार बीजेपी नेता पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा

नारी शक्ति के सशक्तिकरण से खुलेगा नए युग का द्वार बीजेपी नेता पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। गुरुवार को “नारी शक्ति” के सशक्तिकरण और लोकतंत्र के विस्तार के ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर बीजेपी नेता पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण 33% और भविष्य के परिसीमन से भारत के संसदीय इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी। मिर्जापुर-भदोही के पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि विकसित भारत के संकल्प की ओर यह एक और बड़ा कदम है। उन्होंने युग प्रवर्तक यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय की गहराइयों से बधाई दी। नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने से आधी आबादी की सीधी भागीदारी नीति-निर्माण में सुनिश्चित होगी। इससे पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं का नेतृत्व मजबूत होगा और लोकतंत्र और अधिक समावेशी बनेगा। परिसीमन के बाद यह व्यवस्था लागू होने से देश की दिशा और दशा दोनों बदलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को सिर्फ सम्मान ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें अधिकार और अवसर भी दिए हैं। उज्ज्वला, मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं के बाद यह ऐतिहासिक बिल मातृशक्ति को नई ऊंचाई देगा। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!