बिजली के पोल से टकराईं बाईक युवक कुछ हालत गंभीर बच्चा घायल
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

बभनी-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर स्थित नधिरा जंगल में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया।जहा अनियंत्रित होकर एक बाइक बिजली के पोल से जा टकराई, जिस में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारों कला निवासी रामनारायण (30 वर्ष) पुत्र मनोहर, गुरुवार सुबह अपनी बाइक से नधिरा गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही वह नधिरा जंगल के पास पहुँचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ गयी जिससे रामनारायण के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।साथ ही बाइक पर सवार बच्चे को भी चोटें आई हैं।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से UP-112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने रामनारायण की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को भी सुचना दे दी है जिससे परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।_















Leave a Reply