Advertisement

अंबेडकर जयंती पर कोयला और फ्लाई ऐश का परिवहन 24 घंटे बंद रहेगा कलेक्टर ने जारी किए आदेश

अंबेडकर जयंती पर कोयला और
फ्लाई ऐश का परिवहन 24 घंटे बंद रहेगा कलेक्टर ने जारी किए आदेश

सुरज उपाध्याय, सिंगरौली,


सिंगरौली 13 अप्रैल 2026/ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले में सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यानी 14 अप्रैल 2026 की सुबह 6:00 बजे से 15 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक जिले की सभी सड़कों पर कोयला और फ्लाई ऐश का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के प्रस्ताव पर लिए गए इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य रैलियों और

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान होने वाली भीड़ को सुरक्षा प्रदान करना है। अंबेडकर जयंती पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रभात फेरी और जुलूस निकाले जाएंगे। ऐसे में भारी वाहनों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी वाहन स्वामी या ट्रांसपोर्टर इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!