Advertisement

वाराणसी – काशी बनारस में ‘CM’ काफिले की मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-NSG ने परखी तैयारियां.

अंकुर कुमार पांडेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

वाराणसी – काशी बनारस में ‘CM’ काफिले की मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-NSG ने परखी तैयारियां.

वाराणसी- वीवीआईपी मूवमेंट और त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियों का संयुक्त अभ्यास, रियल टाइम एक्शन के साथ परखी गई इमरजेंसी रिस्पॉन्स क्षमता। आगामी वीवीआईपी कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह वाराणसी में पुलिस, एनएसजी, सीएम सिक्योरिटी, ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

मॉक ड्रिल के तहत सुबह करीब 9 बजे पुलिस कमिश्नर कार्यालय से ‘सीएम’ के काफिले का अभ्यास शुरू किया गया। काफिला जिला मुख्यालय होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा। इस दौरान पूरे रूट को जीरो ट्रैफिक किया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सभी एजेंसियों ने अपने-अपने दायित्वों का अभ्यास किया।

रूट पर पहले पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां, उसके बाद एंटी-डेमो टीम, वार्निंग कार, पायलट वाहन और अंत में मुख्यमंत्री के काफिले का अभ्यास किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आम लोगों की आवाजाही भी अस्थायी रूप से नियंत्रित की गई।

डीआईजी शिवहरि मीना ने बताया कि एडीजी सिक्योरिटी के निर्देश पर महत्वपूर्ण शहरों में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ त्योहारों के दौरान बड़ी भीड़ में किसी भी मेडिकल या अन्य आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए यह रियल टाइम एक्सरसाइज की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने अपने-अपने दायित्वों का अभ्यास किया और बाद में ब्रीफिंग सत्र आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में तेज, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

#Varanasi #VaranasiPolice #NSG #CMSecurity #MockDrill 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!