Advertisement

राजा गणपति आर ने क्राप कटिंग। व कृषि उत्पादन के सटीक आकलन किया गया   

राजा गणपति आर ने क्राप कटिंग। व कृषि उत्पादन के सटीक आकलन किया गया   

सीतापुर /जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज जनपद सीतापुर के विकासखंड परसेंडी अंतर्गत न्याय पंचायत खजुरिया आवासी के ग्राम पंचायत गौरा अर्जुनपुर में आज क्राप कटिंग करायी, यह प्रयोग शासन के निर्देशानुसार कृषि उत्पादन के सटीक आकलन हेतु किया गया, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
फसल कटाई प्रयोग गाटा संख्या 616 (क्षेत्रफल 0.235 हेक्टेयर) पर संपन्न हुआ, जिसमें प्राप्त उपज का कुल वजन 18.96 किलोग्राम दर्ज किया गया। यह प्रयोग संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया।
इस अवसर पर किसान निर्मल कुमार पुत्र राम औतार स्वयं उपस्थित रहे। साथ ही हर्षित मिश्रा (संख्यिकी अधिकारी), महेंद्र तिवारी (नायब तहसीलदार), अशोक कुमार सरोज (राजस्व निरीक्षक), आशीष अवस्थी (जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना), जेबा खान (क्षेत्रीय लेखपाल) एवं राम सकल (ग्राम प्रधान) मौके पर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि फसल कटाई प्रयोग के माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होते हैं तथा किसानों को उनकी वास्तविक उपज के आधार पर लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!