Advertisement

बलरामपुर: कुसमी में 2 अप्रैल 2026 को चैत्र पूर्णिमा पर सरहुल खुदुदी महापर्व की धूम, प्रकृति पूजा के साथ गूंजे गीत-नृत्य

लोकेशन- बलरामपुर
स्थान -कुसमी
रिपोर्टर -प्रीतेश गुप्ता

बलरामपुर: कुसमी में 2 अप्रैल 2026 को चैत्र पूर्णिमा पर सरहुल खुदुदी महापर्व की धूम, प्रकृति पूजा के साथ गूंजे गीत-नृत्य

बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में 2 अप्रैल 2026 को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरहुल खुदुदी (खद्दी) महापर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। प्रकृति पूजा, पारंपरिक गीतों और नृत्यों की गूंज से पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रामचंद्र निकुंज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उद्देश्वरी पैकरा (समरी विधायक) उपस्थित रहीं। वहीं जिला पंचायत सदस्य हिरामुनि निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, पूर्व विधायक प्रीतम राम, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत, विनोद राम भूत तथा सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष इंजीनियर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत धर्म मंडा में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो बस स्टैंड से होते हुए मस्जिद पारा मार्ग और शिव चौक से गुजरते हुए पुनः धर्म मंडा प्रांगण पहुँची। शोभायात्रा में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

शोभायात्रा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की बालिकाओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। पारंपरिक नृत्य और गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि उद्देश्वरी पैकरा के समक्ष धर्म मंडा प्रांगण के समतलीकरण एवं आहाता निर्माण की मांग रखी। विधायक ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्य समय-समय पर पूरा कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समाज की एकता एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सरहुल महापर्व का यह आयोजन कुसमी क्षेत्र की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त उदाहरण रहा।

इस अवसर पर तहसीलदार कुसमी रॉकी एक्का सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!