* 01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला को किया गया गिरफ्तार-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) * अनिल कुमार* व क्षेत्राधिकारी पिपरी * हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 31.03.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा रेलवे कॉलोनी रेनुकूट क्षेत्र से *अभियुक्ता मंजू देवी पत्नी स्व0 संजय निवासी चाचा कॉलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 40 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से एक सफेद झोले में 01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना पिपरी पर धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियोग का विवरण-*
धारा 8/20 NDPS Act, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*
मंजू देवी पत्नी स्व0 संजय निवासी चाचा कॉलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 40 वर्ष
*गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-*
दिनांक 31.03.2026, समय लगभग 09:30 बजे, स्थान– रेलवे कॉलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
*बरामदगी का विवरण-*
01 किग्रा 200 ग्राम अवैध गांजा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
2. का0 कृष्णा यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
3. म0का0 नेहा गिरी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र














Leave a Reply