Advertisement

सोनभद्र -संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत जांच में जुटी पुलिस

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरडिहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा उम्र 20 वर्ष और देवदत्त शर्मा उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है, जो दोनों गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस इसे सड़क दुर्घटना में हुई मौत बता रही है, जबकि परिजन मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। इस विरोधाभास के चलते मामला और भी गंभीर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश व शंका का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!