एसडीएम पर अभद्र व्यवहार के आरोप, अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, चेतावनी -कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
तेंदूखेड़ा/नरसिंहपुर, संवाददाता देवेंद्र गौतम सत्यार्थ न्यूज़

तेंदूखेड़ा दिनांक 27/03/2026 से इस वक्त एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां अधिवक्ता संघ तेंदूखेड़ा ने जिला कलेक्टर नरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में अनुविभाग (राजस्व) तेंदूखेड़ा में पदस्थ एसडीएम पूजा सोनी के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है और आरोप लगाया है कि एसडीएम द्वारा पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से नरसिंहपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है ताकि अधिवक्ताओं एवं आम जनता को न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष बसंत पटेल, उपाध्यक्ष यामिनी राय, कोषाध्यक्ष सुनील पटेल, सचिव अर्पित राय, सह सचिव वर्षा जैन सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।














Leave a Reply