Advertisement

बच्चों को बुनियादी-साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफ.एल.एन. मेले का तृतीय चरण शासकीय प्राथमिक शाला सोराई में भव्य आयोजन

बच्चों को बुनियादी-साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफ.एल.एन. मेले का तृतीय चरण शासकीय प्राथमिक शाला सोराई में भव्य आयोजन

विदिशा लोकेशन विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

विदिशा आज ग्राम सोराई के शासकीय प्राथमिक शाला विकासखंड जिला विदिशा में निपुण भारत अभियान मिशन अंकुर के तहत एफ .एल.एन बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को लेकर मेले का तृतीय चरण आयोजन किया गया ….जिसमें प्राथमिक विद्यालय सोराई की कक्षा एक एवं कक्षा दो के बच्चों के साथ उनकी माताओ ने भी मेले की गतिविधियों में सहभागिता की /
इस मेले में सात प्रकार की गतिविधियां कराई गई जिसमें बौद्धिक विकास , भाषा विकास, शारीरिक विकास, को मुख्य रूप से शामिल किया गया ….. शाला में माताओ एवं जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया….. एवं एंकर माता / पालक – श्रीमती सोनम अहिरवार , रानी अहिरवार, सबिता अहिरवार , सुनीता प्रजापति , रामबती शाक्या , प्रिया प्रजापति ,, श्रीमति शिक्षिका श्रीमती उमा गोड़ एवं शिक्षक श्री गंगाराम जी यादव _ प्रभारी शिक्षक श्री सुनील कुमार सेन , एवं ने एफ एल एन मेला में टी एल एम के माध्यम से परिवेश के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया ….. शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह अहिरवार , सरपंच श्री परसराम सूर्यवंशी जी , विशेष अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया…. श्री नीलेश साहू बी.आर. सी . एवं विमल कुमार पचरैया बी .ए . सी. द्रारा मेले में बच्चों द्वारा बनाए गए

चित्र गीत , कहानी , बाल अखबार, मिट्टी के खिलौने , अन्य रचनात्मक , पेंटिंग सृजनात्मकता, की प्रदर्शनी माता और बच्चों को जोडिया बनाकर खेल-खेल में जैसी प्रतिस्पर्धा कराई गई…. श्री नीलेश साहू जी बी आर सी जनपद शिक्षा केंद्र विदिशा ने सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया ….शाला में पदस्थ शिक्षक श्री गंगाराम जी यादव एवं श्रीमति उमा गौड़ के मार्गदर्शन में बच्चों के द्वारा भी कुछ रोचक गतिविधियों की प्रस्तुति की गई… बी ए सी श्री रामबाबू यादव ने उक्त मेले में बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन अंकुर के तहत मुख्य धारा से जोड़कर वर्ण की पहचान पढ़ना लिखना बोलना सुनकर लिखना समझने के साथ-साथ निरंतर पढ़ सके एवं लक्ष्य निर्धारित कर सके… समझाया ओर साक्षरता मेले के तृतीय चरण में देखी बच्चों के विकास की गतिविधियां….कराई तत्पश्चात मेले में बच्चों को पढ़ना लिखना और बोलना सिखाया गया ……..एवं बच्चों की अपार आई डी एवं आधार कार्ड वनवाने हेतू स्टाल लगाया गया ……सभी पालकों को जागरूकता अभियान के तहत स-बिस्तार जानकारी दी गई ….. विकासखंड साक्षरता समन्वयक श्री हरिओम सेन , एवं अक्षर साथी बंटी अहिरवार, कंचन अहिरवार ने सभी माताओ से चर्चा की ओर कहा कि सब पढ़ें – सब बढे सम्पूर्ण देश साक्षर हो ….. सामाजिक चेतना केंद्र के माध्यम से सम्पूर्ण गांव साक्षर करने का संकल्प लिया
अंत में श्री सुनील कुमार सेन शिक्षक ने आभार व्यक्त किया ….मेले में सभी शामिल साथियो को बहुत बहुत शुभकामनाएं तथा सभी को धन्यवाद दिया / आप सभी के आगामी जीवन को हर दिन हर पल सुखमय हो … अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा हेतू प्रोत्साहित किया तथा डाक्टरों से दूर रहें …..तथा मस्त रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!