Advertisement

सोनभद्र -मोबाइल देखने के विवाद में पति ने पत्नी की सब्बल गोंद कर की नृशंस हत्या आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल देखने के विवाद में पति ने पत्नी की सब्बल गोंद कर की नृशंस हत्या आरोपी गिरफ्तार

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

बीजपुर(सोनभद्र)स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम पंचायत अंतर्गत महुआबारी गांव में बीती रात घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की सब्बल से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मृतका सुमन कुमारी (26 वर्ष)का विवाह आश्रम मोड़ निवासी कन्हैया के साथ हुआ था।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी जिसके कारण सुमन पिछले कई वर्षों से अपने पति को छोड़कर महुआबारी में अपनी मां के साथ रह रही थी।हालांकि कुछ महीने पहले ही आपसी रजामंदी के बाद कन्हैया भी अपनी ससुराल (महुआबारी)में आकर रहने लगा था।दोनों के चार बच्चे हैं।घटना मंगलवार रात लगभग 11 बजे की है।बताया जा रहा है कि सुमन मोबाइल देख रही थी जिसे लेकर कन्हैया और उसके बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कन्हैया ने आपा खो दिया और घर में रखे सब्बल से सुमन के सिर पर जोरदार वार कर दिया।इसके बाद आरोपी ने सब्बल उसके पेट में घुसेड़ दिया जिससे सुमन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।चीख-पुकार सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुमन को एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरी अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कन्हैया को रात में ही हिरासत में ले लिया।बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।मृतका की मां सीता देवी की तहरीर पर पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस जघन्य घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!