Advertisement

सोनभद्र -सड़क हादसा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

सड़क हादसा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

_सोनभद्र! भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत मंगलवार की रात बडा घटना सामने आई है करमा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज हेतू भिजवाया। इलाज शुरू होने से पहले एक और घायल ने दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के अनुसार तुर्की गांव में मंगलवार की आधी रात को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जानकारी होने पर मौके थाना प्रभारी करमा राजेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुच तीन घायल और दो मृतकों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया इलाज शुरू होने से पहले डॉक्टर ने एक और घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कर्मा और राबर्ट्सगंज कोतवाली इंस्पेक्टर को मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों को बेहतर उपचार का इंतजाम कराने के साथ ही मृतकों की पहचान कराकर परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मियों से घायलों और मृतकों की पहचान कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में फोर्स मौजूद है_

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!