*“तत्परता की मिसाल, भरोसे की जीत” — पीआरवी ने महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

अवगत कराना है कि पीआरवी 6070 थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि मेडिकल कॉलेज/पुलिस लाइन के पास एक अज्ञात महिला अकेली एवं असहाय अवस्था में मिली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पीआरवी 6070 तत्काल मौके पर पहुंची तथा महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उससे नाम, पता एवं परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
पूछताछ के दौरान महिला द्वारा अपना नाम सुकुमारी पुत्री रामजी मौर्य, निवासी ग्राम विसुंधरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र बताया गया। महिला की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पीआरवी टीम द्वारा अत्यंत संवेदनशीलता, धैर्य एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसके बताए पते का सत्यापन किया गया।
तत्पश्चात पीआरवी टीम द्वारा बिना किसी विलंब के महिला को सकुशल उसके घर ग्राम विसुंधरी पहुंचाया गया, जहां उसकी माता सुशीला देवी एवं भाई की उपस्थिति में उसे सुरक्षित सुपुर्द किया गया। परिजनों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला लगभग 20 दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। महिला को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा राहत व्यक्त की गई तथा पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया गया।
इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य में पीआरवी 6070 पर तैनात पुलिस टीम—
01. कांस्टेबल आलोक कुमार
02. महिला कांस्टेबल शालिनी शुक्ला
03. महिला कांस्टेबल प्रतिमा कुमारी
04. एचजी चालक मनोज पांडेय
की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
उक्त कार्यवाही पुलिस की जनसेवा, मानवीय मूल्यों एवं त्वरित प्रतिक्रिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ होती है।
*जनपद सोनभद्र पुलिस — सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के साथ सदैव आपके साथ।*














Leave a Reply