Advertisement

मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा स्कूटी रैली निकाली गयी

“मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा स्कूटी रैली निकाली गयी

“‼️अपने अधिकार को पहचानो, मिशन शक्ति का मकसद जानो।”‼️


सीतापुर
उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रावाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस (मिशन शक्ति प्रभारी तथा समस्त थानों की महिला पुलिस कर्मचारियों) के साथ नगर क्षेत् में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के उद्देश्यों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया ।रैली में महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए । रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिससे अधिकाधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जा सके । कार्यक्रम के दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181 आदि) की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में महिला सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है । विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा उपायों के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है ।


रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद सीतापुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं सम्मान का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!