पेंड्रा में प्रशासनिक फेरबदल, तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव, उमेश चौहान और अविनाश कुजूर के प्रभार में परिवर्तन, शिकायतों के चलते प्रशासनिक फेरबदल,

सूरज यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। GPM जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत तहसील स्तर पर आंशिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। जारी निर्देशानुसार, उमेश कुमार चौहान को सकोला तहसील में प्रभारी तहसीलदार के दायित्व से मुक्त करते हुए नायब तहसीलदार, पेंड्रा के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं, अविनाश कुजूर, जो वर्तमान में तहसीलदार पेंड्रा हैं, को सकोला तहसील का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव के बाद स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी सामने आ रही है कि लगातार मिल रही शिकायतों के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, जारी आधिकारिक आदेश में इस संबंध में किसी प्रकार का उल्लेख नहीं किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद, अविनाश कुजूर सकोला तहसील का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे, जबकि उमेश कुमार चौहान पेंड्रा में नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसके पीछे के कारणों को लेकर चर्चा जारी है।















Leave a Reply