Advertisement

GPM जिले में प्रभारी बीईओ के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट का आदेश, मरवाही BEO संजय वर्मा, चन्द्रा को पेण्ड्रा में पदस्थ किया गया,

GPM जिले में प्रभारी बीईओ के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट का आदेश, मरवाही BEO संजय वर्मा, चन्द्रा को पेण्ड्रा में पदस्थ किया गया,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। GPM जिले के मरवाही में प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रविन्द्रनाथ चन्द्रा ने अपने स्थानांतरण के खिलाफ उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि संजय वर्मा, जो एक व्याख्याता हैं, को प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मरवाही के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि चन्द्रा पहले से ही इस पद पर तैनात हैं। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि चूंकि दोनों अधिकारियों के पास ही मूल पद है, इसलिए राज्य सरकार एक पूर्णकालिक ‘खंड शिक्षा अधिकारी’ की नियुक्ति करे, ताकि प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए।

इस आदेश के परिप्रेक्ष्य में, राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने रविन्द्रनाथ चन्द्रा को प्रशासनिक आधार पर, प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के पद पर, अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक पदस्थ किया है। यह निर्णय राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!