ग्राम प्रधान बलराज मौर्या ने पेश की मानवता की मिसाल ब्लड डोनेट कर बचाई महिला की जान
ग्राम प्रधान के इस पहल से एक गरीब महिला की बची जान वाकई काबिले तारीफ
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र!जनपद सोनभद्र के विकास खंड चतरा के रामगढ़ ग्राम प्रधान बलराज मौर्या ने ब्लड डोनेट कर वृध्द एवं अत्यंत गरीब महिला अतवारी पत्नि मुन्नु गौड पुरानी बजार रामगढ़ की अत्यधिक तबियत खराब की सुचना पर उनके स्वास्थ्य की स्थथि जानने जिला अस्पताल पहुंच डाक्टरों से जानकारी ली डाक्टरों द्वारा बताया गया की जांच के दौरान अतवारी के शरीर में ब्लड की अत्यधिक कमी है जिसके कारण उनकी स्थिति चिंता जनक बनी हुई है कई प्रयासों के बावजूद ब्लड़ परिवार जन नहीं जुटा सके। इस सूचना पर ग्राम प्रधान बलराज मौर्या तुरंत ब्लड कंपोनेंट सेंटर पहुंचे और अपनी एक यूनिट ब्लड डोनेट कर अतवारी पत्नि मुन्नुं गोंड की जान बचाई। इस साहसिक और मानवतावादी कदम के लिए ग्राम प्रधान बलराज मौर्या की ग्रामीणों ने सराहना व प्रसंसा की है।
















Leave a Reply