Advertisement

भारत-फ्रांस के बीच बढ़ेंगे दोस्ती के कदम: YCE चेयरपर्सन इसाबेल रोलां का अध्यक्ष शालिनी भार्गव ने कराया भोपाल-विदिशा दौरा संपन्न

भारत-फ्रांस के बीच बढ़ेंगे दोस्ती के कदम: YCE चेयरपर्सन इसाबेल रोलां का अध्यक्ष शालिनी भार्गव ने कराया भोपाल-विदिशा दौरा संपन्न


(विदिशा/भोपाल )यूथ कैंप एंड एक्सचेंज (YCE) कार्यक्रम के अंतर्गत एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण पहल के रूप में फ्रांस की YCE चेयरपर्सन लायन इसाबेल रोलां का भोपाल एवं ऐतिहासिक नगरी विदिशा दौरा अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा। यह संपूर्ण यात्रा डिस्ट्रिक्ट YCE चेयरपर्सन लायन शालिनी भार्गव के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में संपन्न हुई, जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा कैम्प डायरेक्टर लायन राजेश सुखरामानी के कुशल निर्देशन में तैयार की गई।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि भोपाल आगमन पर लायन इसाबेल का गरिमामय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें AIIMS Bhopal में संचालित पीडियाट्रिक कैंसर के स्थायी सेवा प्रकल्प का अवलोकन कराया गया, जिसका संचालन वरिष्ठ लायन रीता दलेला द्वारा किया जा रहा है। यहाँ सेवा, संवेदनशीलता एवं समर्पण की भावना से वे अत्यंत प्रभावित हुईं। इसके पश्चात उन्होंने लायंस कम्युनिटी फाउंडेशन के स्थायी प्रकल्प सीनियर सिटिजन होम का भ्रमण किया, जहाँ वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उन्होंने लायंस की सेवा भावना की सराहना की।

कार्यक्रम में पीडीजी एम.के. जैन, पीडीजी आर.के. चौरसिया सहित अनेक वरिष्ठ लायंस की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही जोन चेयरपर्सन नालोक बनर्जी, सोहेल खान, आदर्श महाजन, अनीता मिश्रा, संजय गुप्ता, रेणु नायक, सोनिया शिंपी सहित अनेक पदाधिकारी एवं लियो सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

इसी क्रम में लायन अनीता मिश्रा द्वारा संचालित ‘सीता रसोई’ सेवा प्रकल्प का भी अवलोकन कराया गया, जिसकी लायन इसाबेल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इसके पश्चात उनका विदिशा आगमन हुआ, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीडीजी अतुल शाह के स्थायी सेवा प्रकल्प ‘कच्ची धर्मशाला’ में भोजन वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य से लायन इसाबेल अत्यंत भावुक एवं प्रभावित हुईं और इसे भारतीय संस्कृति की करुणा एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

विदिशा प्रवास के दौरान उन्होंने विश्व धरोहर स्थल Sanchi Stupa का भ्रमण कर ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अवलोकन किया। सांची क्लब अध्यक्ष सत्येंद्र सोनी जी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया ।इसके पश्चात लायन शालिनी भार्गव एवं सनराइज क्लब सदस्यों के साथ आत्मीय संवाद एवं जलपान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने आपका स्वागत वंदन अभिनंदन किया। आपके साथ ही सभी सदस्यों ने भारतीय संस्कृति परंपरानुसार अपने मेहमान का स्वागत एवं अभिनंदन किया ।

इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान भारत एवं फ्रांस के मध्य युवा आदान-प्रदान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सहमति बनी। इसके तहत प्रतिवर्ष डिस्ट्रिक्ट अथवा मल्टीपल से कम से कम दो युवाओं को फ्रांस के YCE कार्यक्रम में प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि फ्रांस से भी दो युवाओं को भारत में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जाएगा।

साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से यूरोप फोरम में दो नए आयु वर्ग—14 से 18 वर्ष एवं 25 वर्ष से अधिक—के लिए YCE कैंप प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखने पर भी सहमति बनी।

यह ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी दौरा न केवल डिस्ट्रिक्ट 3233-G2 के लिए गर्व का विषय है, बल्कि वैश्विक स्तर पर युवा नेतृत्व, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं अंतरराष्ट्रीय मैत्री को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!