81दिव्यांगों को सहायक उपकरण मिले, ब्लॉक प्रमुख व वीडियो ने वितरित किए उपकरण
बैनी सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

नगवां ब्लॉक परिसर में बुधवार को 81 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरीत किए गए। इस उपकरणों कि कुल लागत 18 लाख रुपए बताया गया है। यह वितरण इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्बिलिटी ((csr) योजना के तहत किया गया। कार्यक्रम के दौरान 162 सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिनमें मोटराइज्ड ट्राइसिकल, व्हील चेयर, छड़ी, बैसाखी और अन्य मशीनें शामिल थी। यह पहल दिव्यागजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी दैनिक जीवन कि चुनौतियों को कम करने के उद्देश्य से कि गई है। उपकरणों का वितरण नगवां के ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह और खण्ड विकास अधिकारी अनील कुमार सिंह संयुक्त रूप में किया गया है। इस अवसर पर कई दिव्यागजन और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने उपस्थित दिव्यागजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर आधारित कार्य कर रही है। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जितने दिव्यागजनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था उतने लोगों को उपकरण वितरीत किया गया है और जीन लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वे लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा ले और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर एडीओ पंचायत आई एस बी धर्मेंद्र पाल, देवी सिंह, महेश पटेल, सुनील जायसवाल, शीतला प्रसाद सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।














Leave a Reply