विशेष जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

बैंक खातों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के दिए निर्देश
महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना शासन की प्राथमिकता- जिला पंचायत सीईओ
बलरामपुर, 13 मार्च 2026/ जिले में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीमेन लीड एंटरप्राइजेज के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तोमर ने विभिन्न बैंकों में लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिये।

जिला पंचायत सीईओ ने सभी बैंकों को प्राथमिकता से हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर वीमेन लीड एंटरप्राइजेज तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया पूर्ण करे। उन्होंने बीपीएम को भी निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित बैंकों के साथ समन्वय कर आवश्यक दस्तावेजी कमियों को तत्काल दूर करें, ताकि महिलाओं के समूहों और वीमेन लीड इंटरप्राइजेज के बैंक खाते शीघ्र खोले जा सकें।
जिला पंचायत सीईओ तोमर ने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। बैंक खाते खुलने से इन समूहों को वित्तीय लेन-देन, सरकारी योजनाओं का लाभ और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कह कि निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण करें, ताकि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में चल रही पहल को गति मिल सके। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अंकित शर्मा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

















Leave a Reply