लोकेशन – बलरामपुर, छत्तीसगढ़
ब्यूरो चीफ – प्रितेश गुप्ता
दिनांक – 07/03/2026
स्थान – कुसमी
ज्वैलरी दुकान में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
समाचार:
कुसमी थाना क्षेत्र में ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए जेवरात और अन्य सामान भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार कुसमी के कंजिया रोड निवासी विनोद सोनी ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च 2026 को होली पर्व के कारण दिन में उनकी दुकान बंद थी। 5 मार्च की सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर रखे चांदी और अन्य जेवरात चोरी कर लिए हैं।

चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, ब्रेसलेट, चेन, कड़ा, सोने का पुराना जेवर तथा गिल्ट की हसुली और चेन सहित अन्य सामान शामिल थे।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 305(a), 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्राम बकसपुर निवासी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा (22 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी के पास से कांसा की थाली, प्लेट, कटोरा, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की चेन, चांदी की पायल तथा गिल्ट के टॉप्स सहित अन्य सामान बरामद किया है।
कुसमी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



















Leave a Reply