*बाहर से ईंधन की आपूर्ति बंद होने की भ्रामक सूचना के बाद पेट्रोल पंप पर लगी ग्राहकों की भीड़,*
*होड़ चढ़ी में लोग भरवा रहे पेट्रोल,बाहर से ईंधन की आपूर्ति बंद होनी की सूचना पर, जिला पूर्ति अधिकारी ने इसे अफवाह बताया,
वैनी सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र वैनी मार्केट में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर आज सुबह ग्राहकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और पेट्रोल डीजल एक दूसरे से पहले लेने के लिए लगी होड़ यहां तक कि लोग डब्बा बोतल में भी पेट्रोल लेते हुए नजर आए।
जानकारी के अनुसार किसी ने सोसल मीडिया पर कोई खबर पढ़ी की ईरान अमेरिका युद्ध की वजह से विदेश से आने वाले डीजल पेट्रोल को रोक दिया गया है और अब पेट्रोल डीजल नहीं मिलेगा देखते ही देखते वैनी मार्केट में स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल खरीदने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई लोग अपने बाईकों में फुल टंकी करवाते नजर आए और एक दूसरे से पहले पेट्रोल लेने की जद्दोजहद करते हुए देखे गए।
दूबेपुर हिंदुस्तान पेट्रोल पंप, खलियारी आदि पेट्रोल पंपों पर ईधन की समाप्त हो जाने के बाद इस अफवाह को और बल मिल गया। जिससे लोग परेशान होकर भविष्य के लिए पेट्रोल डीजल लेते हुए नजर आए।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी सोनभद्र से वार्ता की गई तो उन्होंने ने इसे अफवाह बताया और ऐसी खबरों का खंडन किया हैं।













Leave a Reply