भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का मरवाही में भव्य स्वागत,
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता: टिकरिहा,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का जिला जीपीएम के अल्प प्रवास के दौरान मरवाही आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मरवाही नगर पंचायत के युवा पार्षद एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला जीपीएम के महामंत्री अमर गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा मंडल कार्यालय के सामने जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला जीपीएम के महामंत्री किशन सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिव प्रताप राय, जिला उपाध्यक्ष राकेश दीक्षित व दयाचंद पोर्ते, जिला सोशल मीडिया प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ चमन कुमार हलवाई, उत्तर मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव, महामंत्री युवराज केवट, गिरीश राय, आदित्य सोनी, वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश सोनी, मध्य मंडल अध्यक्ष अजय रजक, महामंत्री संदीप मिश्रा, नवराज गुप्ता, पिछड़ा वर्ग महामंत्री विक्रांत राय, जनपद सदस्य कुलदीप पाव, आयुष मिश्रा,आकर्ष प्रताप सिंह, रवि गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, नारायण पुरी, सागर साहू, मनीष चौधरी,सावन राय, हिमांशु सोनी, रवि हलवाई, निमिष गुप्ता सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। जिलामहामंत्री अमर गुप्ता द्वारा साथियों के साथ अपने खेत से विशेष रूप से ताजे बेर भेंट कर इस आगमन को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी एवं माता शबरी जी के भक्ति प्रसंग भाव को प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की गई। इस अवसर पर टिकरिहा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और वे हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।कार्यक्रम का संचालन अमर गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन किशन सिंह ठाकुर ने किया।

















Leave a Reply