Advertisement

विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न


बलरामपुर 12 फरवरी 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बलरामपुर विकासखंड स्तर की स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने विकासखंड बलरामपुर के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में एजेंडा अनुसार डॉ. सिंह ने सभी सेक्शन के आरएचओ महिला-पुरुष एवं सीएचओ को अपने-अपने मुख्यालय में निवास कर नियमित रूप से सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टरवार अनुमानित प्रसव तिथि के अनुपात में संस्थागत प्रसव की प्रगति उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान तथा एचआरपी एमआईएस में प्रविष्टि की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिन स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी की पहचान एवं एमआईएस एंट्री अपेक्षाकृत कम पाई गई, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक उपकरणों की जानकारी भी ली गई। मांग के अनुरूप आवश्यक संसाधनों की पूर्ति करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को कहा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा अंतर्गत कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिन्हित 68 मरीजो के सत्यापन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम एवं सेक्शन स्तर पर मरीजों की जांच, उपचार एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का, सभी सेक्टर प्रभारी, पर्यवेक्षक, आरएचओ एवं सीएचओ उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!