पुराने फाउंडेशन पर स्थापित किया गया अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक
जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
रिपोर्टर मोहम्मद आलमखान

जिला जनसम्प र्क कार्यालय आगर-मालवा
पुराने फाउंडेशन पर स्थापित किया गया अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक
एमपी ट्रांसको के आगर 132 केवी सबस्टेशन में तकनीकी नवाचार
उपभोक्ताओं को मिल रही गुणवत्तापूर्ण एवं स्थिर वोल्टेज की बिजली
आगर-मालवा, / मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगर स्थित 132 केवी सबस्टेशन में तकनीकी नवाचार का परिचय देते हुए पुराने कैपेसिटर बैंक के फाउंडेशन पर ही अधिक क्षमता का नया कैपेसिटर बैंक सफलतापूर्वक स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। क्षेत्र में इंडक्टिव लोड बढ़ने के कारण पूर्व में स्थापित 5 एमवीएआर क्षमता का कैपेसिटर बैंक अपर्याप्त हो गया था, जिससे वोल्टेज प्रोफाइल प्रभावित हो रही थी। सीमित स्थान के कारण नए फाउंडेशन का निर्माण संभव नहीं था।
तकनीकी नवाचार से निकला समाधान-

इस चुनौती का समाधान करते हुए एमपी ट्रांसको के सहायक अभियंता योगेश राठौर ने तत्कालीन कार्यपालन अभियंता शेखर फटाले के मार्गदर्शन मे पुराने फाउंडेशन का ही उपयोग कर आवश्यक तकनीकी संशोधन किए और उसी फांउडेशन पर 12 एमवीएआर क्षमता का नया कैपेसिटर बैंक स्थापित किया। इससे समय, लागत और अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता से बचाव हुआ।
इन क्षेत्रों को मिल रहा है लाभ–
कैपेसिटर बैंक की क्षमता बढ़ने से आगर 132 केवी सबस्टेशन से जुड़े 33 केवी के 9 फीडरों के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर, स्थिर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल रही है। लाभान्वित क्षेत्रों में मोया खेड़ा, कानड़, नलखेड़ा, निपानिया बैजनाथ, मडकोटा, , आगर एवं आगर टाउन शामिल हैं। यह कार्य एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता एवं उपलब्ध संसाधनों के कुशल उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

















Leave a Reply