Advertisement

जिला मुख्यालय सहित समस्त उपखण्डो में आज आयोजित होगी जन सुनवाई

जिला मुख्यालय सहित समस्त उपखण्डो में आज आयोजित होगी जन सुनवाई

सिंगरौली 2 फरवरी 2026/राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग

सिंगरौली से सूरज कुमार उपाध्याय सत्यार्थ न्यूज़

मंत्रालय वल्लभ भवन द्वारा जारी निर्देश में सुशासन के लिए यह आवश्यक है कि प्रशासन तंत्र के

विभिन्न आयामों में पदस्थ अधिकारी आम नागरिकों को बिना बाधा सहज उपलब्ध हो, नागरिकों और अधिकारियों के मध्य सीधा संवाद हो। अधिकारी नागरिकों की

समस्याएं सीधे सुने और उनका निराकरण करें ।
कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा जारी निर्देश के तहत अब उपखण्ड चितरंगी के अनुविभागीय

अधिकारी (राजस्व) कार्यालय चितरंगी सभागार प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई की जायेगी इसी के साथ अनुभाग देवसर में मंगल

भवन जनपद कार्यालय देवसर, माड़ा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सभागार माड़ा में प्रत्येक मंगलवार प्रातः 11:00

बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। जनसुनवाई की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)

द्वारा की जायेगी। जनसुनवाई में प्रत्येक विभाग के विकासखण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)

कार्यालय माड़ा सभागार में राजस्व अधिकारी के अतिरिक्त माड़ा के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के एडीओ, पीसीओ तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित

रहेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आवेदकों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराना रहेगा। ऐसे मामले जिसमें समय

लगना स्वाभाविक है उक्त के संबंध में निर्धारित समयानुसार कार्रवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री बैनल के

द्वारा उपखण्ड अधिकारियों के साथ साथ संबंधित क्षेत्रो के अधिकारियो को निर्देश दिए गए है कि निर्धारित समय पर उपने उपखण्ड में

आयोजित जन सुनवाई में पहुच जनता से प्राप्त समस्याओ को निराकरण करना सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!