Advertisement

सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस की सख्ती 150 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर पर चला बुलडोजर

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस की सख्ती 150 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर पर चला बुलडोजर

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों के अनदेखी एवं ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई करते हुए150 मोडिफाइड बुलेट बाइक के साइलेंसर पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला कर उन्हें नष्ट कर दिया। कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर साइलेंसरों में तेज आवाज से पटाखे के रूप में आवाज़ निकालते थे जिससे लोगों को ध्वनि प्रदूषण के कारण परेशानी होती थी। शिकायतें मिलने पर एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए ऐसे मोटरसाइकिलों के साइलेंसरों को जप्त किया गया।बीच रास्ते में साइलेंसरों को बिछाकर उन पर रोलर चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखने के लिए इकट्ठी हो गई।

पुलिस का कहना है कि अगर बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत SP धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में यातायात शाखा, कोतवाली, भीमगंज, सुभाष नगर और प्रताप नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बुलेट बाइक से तेज आवाज निकालने की शिकायतों पर पुलिस ने अभियान चलाया। प्रोबेशनर आईपीएस माधव उपाध्याय ने बताया कि बुलेट बाइक में लगाए गए करीब 150 मॉडिफाइड और हाई नॉइस साइलेंसर जब्त किए गए।
जब्त किए गए सभी साइलेंसर को बाइक से खुलवाकर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सड़क पर बिछाया गया। इसके बाद बुलडोजर चलाया गया। कुछ ही मिनटों में सभी साइलेंसर नष्ट कर दिए गए।

आईपीएस माधव उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि कंपनी द्वारा फिट साइलेंसर ही बाइक में मान्य हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर चालान और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर नियमों के तहत साइलेंसर की आवाज रखी जाए। पुलिस ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान एसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी पारस जैन, भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी, सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई, कोतवाल शिवराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!