Advertisement

भीलवाड़ा अजमेर मार्ग पर घने कोहरे से वाहन टकराए, तीन की मौत,लंबा जाम लगा

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज 

भीलवाड़ा अजमेर मार्ग पर घने कोहरे से वाहन टकराए, तीन की मौत,लंबा जाम लगा

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा के निकट भीलवाड़ा- अजमेर मार्ग पर कोठारी पुलिया पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे से एक के बाद एक सात वाहन टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में तीन जनों की मौत हो गई, एक दर्जन लोग घायल हो गए।
मांडल क्षेत्र में हाइवे पर हुई घटना से लगभग 10 किलोमीटर दूरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने के प्रयास किये। सुबह दस बजे तक सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन खुलवाया गया। घायलो एवं हादसे में मृत लोगों को तुरंत महात्मा गांधी अस्पतालपहुंचाया गया।
इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक करीब तीन घंटे तक पूरी तरह से रुका रहा, और
घायलों को बचाने के लिए भेजी गई
एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। पुलिस ने इमरजेंसी गाड़ियों के लिए रास्ता साफ किया और बाद में  ट्रैफिक बहाल किया।
घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, मांडल उपखंड अ​​धिकारीसंजना जोशी, पुलिस उपाधीक्षक राहुल जोशी, तहसीलदार उत्तम चंद जांगीड व पुलिस थाना प्रभारी रोहिताश्व मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!