Advertisement

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 7066 आवेदन पत्र दर्ज

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 7066 आवेदन पत्र दर्ज

सिंगरौली से सूरज उपाध्याय सत्यार्थ न्यूज़

के आवेदन पत्रों का निराकरण करने तथा विकास योजनाओं की पात्रता के अनुसार आवेदन पत्र भरवाने के लिए संकल्प से समाधान अभियान

चलाया जा रहा है। जिले भर में यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चार चरणों में चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में

नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आमजनता से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने बताया कि अब तक

संकल्प से समाधान शिविरों में आमजनता से 7066 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जा रहे शिविरों में विकासखण्ड

बैढ़न में 1879 विकासखण्ड देवसर में 1435 विकासखण्ड चितरंगी में 2821 में आवदेन पत्र दर्ज हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर

निगम सिंगरौली में 704 नगर परिषद बरगवा में 85 नगर परिषद सरई में 142 आवेदन पत्र दर्ज किए गए हैं। इन आवेदन पत्रों में

कार्रवाही करते हुये 1710 प्रकरणो का निराकरण किया जा चुका है एवं लंबित प्रकरणो पर निराकरण की कार्रवाही जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!