Advertisement

भीलवाड़ा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे फसलों को नुकसान

सत्यार्थ न्यूज़भीलवाड़ा

अब्दुल सलामरंगरेज

भीलवाड़ा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे फसलों को नुकसान

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर, कोटड़ी क्षेत्र में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गा। क्षेत्र में प्रातः सुबह से ही कोहरा छाया रहा और फुहारों से मौसम ठंडा हो गया। लोग घरों में दुबक गए और अलाव जलाते नजर आए। जहाजपुर कोटडी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। सुबह से आसमान में बादल छाए थे। शाम को कुछ देर के लिए हल्की बारिश के बाद तेज हवाओं के साथ अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई।

तेजी से गिरे ओलों के कारण कुछ ही देर में सड़कों, खेतों और खुले इलाकों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से आमजन में अफरा-तफरी मच गई, वहीं किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ओले आकार में बड़े थे, जिससे फसलों और खुले में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इधर शहर में शाम के बाद मौसम बदला आसमान में हल्के बादल छाए ओर सर्द हवाओं का दौर शुरू हुआ।

मौसम विभाग ने के मुताबिक भीलवाड़ा शहर सहित जिले के कुछ इलाकों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे।कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, सर्द हवाओं के चलने, बारिश ओर ओलावृष्टि से पारा गिरेगा और सर्दी का असर बढ़ेगा।
कृषि विभाग द्वारा जहां-जहां पर किसानों को ओलो से नुकसान पहुंचा है वे किसान फसल खराबी की सूचना विभाग को देने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!