Advertisement

मालासेरी गांव में पानी का टैंकर पलटा, रामपाल प्रजापत हुआ घायल,

मालासेरी गांव में पानी का टैंकर पलटा, रामपाल प्रजापत हुआ घायल,

खराब सड़क की वजह से हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण गुर्जर

आसींद-
आसींद क्षेत्र के मालासेरी गांव में खराब सड़क के कारण एक पानी का टैंकर पलट गया। इस हादसे में मालासेरी निवासी रामपाल प्रजापत घायल हो गए। यह घटना गांव के मुख्य मार्ग पर हुई, जहां सड़क की स्थिति बदहाल है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायल रामपाल प्रजापत को निजी वाहन से आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। घटना के समय सड़क पर लोगों की कम आवाजाही के कारण किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका,ग्रामीण निर्मल गुर्जर ने बताया कि गांव में सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं के अक्सर गिरकर चोटिल होने का जिक्र किया।

ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग एक वर्ष पहले सड़क स्वीकृत हो चुकी है, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। यह मार्ग गांव का मुख्य आवागमन मार्ग है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। प्रशासन की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!