सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा कपड़ा फैक्ट्री में दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत-*जिला चिकित्सालय मोर्चरी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन-

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा _अजमेर नेशनल हाईवे पर रायसिंह पूरा के पास में सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मजदूर बॉयलर क्षेत्र में कार्यरत थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों अचेत की हालत में मिले।
दोनों को अचेतावस्था में जिला अस्पताल महात्मा गांधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । संदिग्ध अवस्था में मौत की सूचना पर सैकड़ों की तादाद में लोग की भीड़ इकट्ठी हो गई और परि जन जिला चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर जा पहुंचे।
वहीं मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना सुवाण प्रधान प्रतिनिधि श्याम लाल गुर्जर , कांग्रेस शहरी क्षेत्र जिलाध्यक्ष सीताराम खटीक सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर आगए।

आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर से निकलने वाली जहरीली गैस से उनके दम घुटने की वजह से ऐसी घटना हो सकती है। फिलहाल मौत का सही कारण पता नहीं चला है । रायला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना के साथ प्रदर्शन किया ।
गजानंद गाडरी (25) पुत्र रामचंद्र निवासी जिंद्रास आसींद और कमलेश गुर्जर (24) पुत्र जीवराज गुर्जर निवासी नानोड़ी 6 महीने से इस फैक्ट्री में काम कर रहे थे।दोनों को बुधवार सुबह अन्य कर्मचारियों ने अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े देखा। एम्बुलेंस से दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फैक्ट्री श्रमिकों की मौत के बाद सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुआ धरना रात 7 बजे समाप्त हुआ। एमएलए उदयलाल भड़ाना सुबह करीब 11 बजे से शाम 7 बजे तक श्रमिकों के साथ मौजूद रहे। भड़ाना ने बताया- पुलिस प्रशासन से बातचीत की गई है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
धरना शाम तक जारी रहा जिसमें परिवार व्यक्ति को सरकारी सहायता भी प्रदान की जाएगी। धरना समाप्त कर दिया गया है दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे औरउनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
















Leave a Reply