आई एम ए सीतापुर शाखा का पुर्नगठन

दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को आई एम ए की सीतापुर शाखा की बैठक डा० पी के धवन की अध्यक्षता में हुई जिसमे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान टीम आई एम ए का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है अतः नई कार्यकारिणी का चयन एवं गठन कर दिया जाए
आई एम ए सीतापुर के संरक्षक डा आर के टण्डन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा विनोद कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में डा राज कुमार श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया जिन्होंने अपनी नई टीम की घोषणा इस प्रकार की
1- अध्यक्ष डा राज कुमार श्रीवास्तव
2- अध्यक्ष निर्वाचित ( President elect ) डा के डी जोशी
3- सचिव डा शैफाली गोयल
4- उपाध्यक्ष
डा हरि ओम अग्रवाल
डा विनोद कुमार त्रिपाठी
डा तरुण सैगल
5- ज्वाइण्ट सेक्रेटरी डा शानू कुमार वर्मा
6- कोषाध्यक्ष डा गोपाल सिंह

नव निर्वाचित अध्यक्ष डा राज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव डा शैफाली गोयल ने आश्वस्त किया कि वो अपनी टीम एवं सभी सभी सदस्यों के साथ समन्वय बनाते हुई आई एम ए सीतापुर की परम्पराओं को सुरक्षित रखते हुए संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे
शाखा के वरिष्ठतम सदस्य डा जी एन सैगल अस्वस्थता के कारण उपस्थित नहीं हो सके परन्तु उन्होंने दूरभाष ( मोबाइल फोन ) द्वारा अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं नवीन कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों को प्रदान किया

















Leave a Reply