Advertisement

जनउत्सव में बदला पूर्व विधायक राकेश गिरी का 50वां जन्मदिन, संतों उपहार स्वरुप दिया आशीर्वाद

जनउत्सव में बदला पूर्व विधायक राकेश गिरी का 50वां जन्मदिन, संतों उपहार स्वरुप दिया आशीर्वाद

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार


टीकमगढ़। विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश गिरी का 50वां जन्मदिन रविवार को नगर के एक भव्य मैरिज गार्डन में ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाया गया। यह आयोजन केवल जन्मदिन समारोह नहीं बल्कि जनआस्था, सेवा और स्नेह का विराट उत्सव बन गया, जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण के साथ हुआ। बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज एवं संत बबलू महाराज ने पूर्व विधायक को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। संतों के आशीर्वचनों से पंडाल श्रद्धा और ऊर्जा से भर उठा।इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक अशोक निर्मोही की भजन प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। उनके सुमधुर भजनों से पूरा आयोजन स्थल भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
जन्मदिन को सेवा कार्य से जोड़ते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस पहल की सभी वर्गों ने सराहना की।वही बोरी के हनुमान मंदिर व कुंडेश्वर मंदिर के बाहर लगभग 200 लोगो को कंबल वितरित किए गए। जरिया के हनुमान मंदिर पर सुन्दरकाण्ड का आयोजन हुआ।

रविवार दोपहर 12 बजे से ही टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पूर्व विधायक राकेश गिरी को शुभकामनाएं दीं। नगर के अलग-अलग स्थानों पर केक काटे गए तथा पूरे शहर को बधाई पोस्टरों और होर्डिंग्स से सजा दिया गया, जिससे हर ओर उत्सव का माहौल बना रहा। लगभग 20 हज़ार लोगो ने पहुंचकर कार्यक्रम को और भी भाव बना दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से मिला यह अपार स्नेह उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, मैं जनता से मिले इस प्रेम और सम्मान का जीवन भर ऋणी रहूंगा। मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरे कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता जनार्दन हैं।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा आयोजन सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक एकता का जीवंत उदाहरण बना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!