Advertisement

69वीं राष्ट्रीय शालेय (14 वर्ष) बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश का कब्जा

69वीं राष्ट्रीय शालेय (14 वर्ष) बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश का कब्जा

फाइनल मुकाबले में हुई काटे की टक्कर
हार्ड लाइन मैच में झारखंड रही विजेता

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार


टीकमगढ़, 27 दिसम्बर 2025/ टीकमगढ़ जिले में 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन ढोंगा ग्राउंड पर तीसरे नंबर के लिए हार्ड लाइन मैच एव फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया।
तीसरे पायदान के लिए सर्व प्रथम झारखंड एवं मणिपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें झारखंड ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोल करते हुए यह मुकाबला 14 – 1 से जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तरप्रदेश और पंजाब के बीच हुआ जिसमें शुरुआत से ही उत्तरप्रदेश आक्रामक रूप से खेली और लगाता पंजाब पर दबाव बनाए रही ।सर्व प्रथम उत्तरप्रदेश के 17 नंबर जर्सी पहने खिलाड़ी दानिश ने सेकेंड क्वाटर में खेल के 29वे सेकेंड में फील्ड गोल किया । इस गोल के जवाब में पंजाब के खिलाड़ी9 नंबर जर्सी पहने मनजोत ने खेल के 30वे मिनिट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद पूरा मैच काटे का रहा और खेल के अंतिम क्वाटर में उत्तरप्रदेश के 17 नंबर दानिस ने दूसरा गोल कर टीम को 2 – 1 से जीत दिलाई।


हार्ड लाइन मैच में झारखंड की ओर से सुबोध ने जबरदस्त 6 गोल किए,जबकि एंजिल, सुखबंद और अक्षय ने 2 – 2 गोल किए और साहिल , जयसन ने एक एक गोल अपनी टीम के लिए किया वही मणिपुर ओर से अबू सानू ने केवल एक गोल ही किया। प्रतियोगियों में आज के मैच का जनसमुदाय और स्कूली बच्चों ने जमकर आनंद लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!