छात्र-छात्राओं के हाथों में स्कूली बैग की जगह सफाई के लिए झाडू
औबेदुल्लागंज क्षेत्र का एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला गोलीविनेका में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में
गोविन्द दुबे जिला ब्यूरो चीफ

रायसेन। एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए लगातार सी.एम. राइज विद्यालयों को प्रारंभ करते हुए अनुभवी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के माध्यम से में छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की लाख दुहाई देने के उपरान्त भी जिम्मेदार विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की मन मर्जी और मनमानी के चलते विद्यालय के छात्र छात्राओं का भविष्य लगातार अंधकार में चला जा रहा है। और इसका जिम्मेदार आखिरकार कोन। जिसको लेकर जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला गोलीविनेका में लगभग 200 से ज्यादा छात्र छात्राऐं अध्ययनरत हैं और इन छात्र छात्राओं के उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य को संभालने के लिए विधालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पदस्थ किया गया हैं

परन्तु इस विधालय के शिक्षक एवं शिक्षकाएँ कितने जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि छात्र छात्राऐं विधालय में नियमित समय पर सुबह 10 बजे विधालय में उपस्थित हो जाते हैं परन्तु शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं विधालय में 11 बजे के बाद उपस्थित होते है और मजेदार बात तो यह है कि इन छात्र छात्राओं के भविष्य और शिक्षा के लिए इनके हाथों में स्कूली बस्ता होना चाहिऐ परन्तु विधालय में फेली गंदगी और अव्यवस्थाओं को सुधारने और साफ करने की जिम्मेदारी इन छात्र छात्राओं के कंधे पर होने के कारण विधालय पहुँचते ही सबसे पहले अपने नन्हे हाथों में झाडू को थामकर विधालय की सफाई कार्य को पहली प्राथमिकता प्रदान करते हैं वहीं इस विधालय में फेली अव्यवस्थाओं का नतीजा है कि विधालय परिसर में कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण कोई भी सामाजिक तत्व बगैर रोकटोक के विधालय परिषर में प्रवेश कर जाता है ऐसे में विधालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान भी जरूर लगते दिखाई दे रहे हैं जबकि विधालय में होने वाली कमियों को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा जनशिक्षक के अलावा संकुल केन्द्र प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी.आर.सी. के उपर अनुविभागीय अधिकारी गोहरगंज के होने
के बाबजूद भी किस प्रकार से एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला गोलीविनेका के छात्र छात्राओं के साथ किस प्रकार का व्यवहार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा किया जा रहा हैं और इन बच्चों से विधालय की सफाई कार्य कराना कहां तक न्यायोचित हैं ऐसे में वार्षिक परीक्षाऐं नजदीक आने के उपरान्त भी इस एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला गोलीविनेका के जिम्मेदार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं पर कार्यवाही करे कोन जबकि जिले के कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा के द्वारा लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य सुबिधाओं को सुधारने के लाख प्रयत्न करने के उपरान्त भी कलेक्टर की उम्मीदों और आशाओं पर अगर कोई पानी फेर रहा है तो वह एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला गोली विनेका के शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं इन पर अंकुश लगाने वाले बी. आर.सी. और बी.ई.ओ. इनके आगे क्यों नत मस्तक होते जा रहे है यह चर्चा और जांच का विषय बना हुआ है।
















Leave a Reply