Advertisement

 एसडीएम ने छात्रावासों का किया निरीक्षण, दो वार्डन अनुपस्थित पाई गई, कार्यवाही के निर्देश।

 एसडीएम ने छात्रावासों का किया निरीक्षण, दो वार्डन अनुपस्थित पाई गई, कार्यवाही के निर्देश।

विदिशा लोकेशन विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

विदिशा जिले की तहसील लटेरी एसडीएम नितिन जैन ने लटेरी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन बालिका और बालक छात्रावासों का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से मिलकर वहाँ व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। एसडीएम नितिन जैन ने बताया है कि सुभाष चंद्र बोस कन्या छात्रावास की वार्डन अनुपस्थित पाई गई एवं विमुक्त जाति बालिका छात्रावास की वार्डन अनुपस्थित पाई गई, जहाँ खाने की क्वालिटी भी ठीक नहीं थी। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच कर अनुपस्थित वार्डनो के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!