अटल स्मृति वर्ष को लेकर भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की रूपरेखा तैयार
जतारा SIR बैठक में हरिशंकर खटीक व सरोज राजपूत रही मुख्य रूप से उपस्थित।
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

टीकमगढ़। टीकमगढ़ नगर भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति वर्ष को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तो वहीं जतारा में विधानसभा स्तरीय SIR की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि टीकमगढ़ नगर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में अटल स्मृति वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक संपन्न हुई तो वहीं जतारा SIR विधानसभा स्तरीय बैठक में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रही। अटल स्मृति वर्ष के जिला कार्यक्रमों में संयोजक प्रतेंद्र सिंधई,सह संयोजक प्रीति शर्मा,राहुल तिवारी व रामगोपाल चौरसिया को बनाया गया है,वीर बाल दिवस कार्यक्रम प्रभारी रीतेश भदौरा को बनाया गया है,

साथ ही नगर कार्यालय में मंच पर महामंत्री आशुतोष भट्ट, अश्वनी चढ़ार व पूरन लोधी, मनोज देवलिया, अभिषेक खरे रानू, बलवीर जोशी , अनीश खान उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। कार्यक्रम के अंत में बड़ागांव मंडल उपाध्यक्ष राहुल कुमार जैन की दुखद मृत्यु पर शोक सभा हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर भाजपा संगठन सात दिवसीय अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जाएगा जिसमें जिले में विभिन्न बूथ स्तर तक कार्यक्रम होंगे,

जिसके लिए कार्यक्रम संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं, इसके साथ-साथ महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा को भी विशेष रूप से कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है, प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशों पर कार्यक्रम 24 दिसंबर से किए जाएंगे , पुष्पांजलि,वीर बाल दिवस एवं प्रदर्शनी जैसे विभिन्न कार्यक्रम होंगे,जिसमें जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यक्रम शामिल है। अटल बिहारी वाजपेई जैसे महापुरुष ने हम भारतीयों को गर्व से जीना सिखाया है जिसका लोहा विपक्ष ने भी माना है, हम सभी के लिए वह प्रेरणा पूंज है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा विभिन्न स्थानों के नाम अटल जी के नाम पर किए जाएं और भव्य रूप से उनकी प्रतिमा स्थापित हो।
अटल स्मृति वर्ष के कार्यक्रम जिला संयोजक प्रतेंद्र सिंधई ने कहा कि कार्यक्रम की संयोजक के रूप में जिले, मंडल एवं बूथ स्तर पर मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है जिसमें साफ सफाई, दीप प्रज्वलन, सुंदरकांड, पुष्पांजलि कार्यक्रम, विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, सुशासन सम्मेलन,अटल स्मृति प्रदर्शनी, ग्राफिक्स फिल्म प्रर्दशन , भाषण,रंगोली व चित्रकला जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है।अटल जी को याद करते हुए समाज के बीच जाकर हम सात दिवसीय कार्यक्रम करने वाले हैं।वीर बाल दिवस के कार्यक्रम प्रभारी रीतेश भदौरा ने कहा कि साहबजादों की याद में वीर बाल दिवस के रूप में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को पूरे सप्ताह मनाएगा, 26 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ता गुरुद्वारा में माथा टेकने भी जाएंगे एवं इस कार्यक्रम को जिला स्तर पर मनाएंगे।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 24 दिसंबर को अटल प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई की जाएगी एवं विभिन्न स्थानों पर युवा मोर्चा द्वारा दीप जलाए जाएंगे, भारतीय जनता युवा मोर्चा इन सात दिवसीय अटल स्मृति वर्ष में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम भी करेगा। अटल जी की प्रेरणा से हम युवाओं में राष्ट्र भावना की ऊर्जा का प्रवाह होता है। नगर भाजपा कार्यालय में बैठक में सुशीला राजपूत,पूनम अग्रवाल, पुष्पा यादव,रामा रजक, प्रफुल्ल द्विवेदी, इंजी अभय यादव, मुन्ना लाल साहू,जनमेजय तिवारी, दामोदर अहिरवार, राजीव जैन वर्धमान, मनीष श्रीवास्तव,महेश साहू,सतेंद्र ठगन, हरीश अहिरवार, सुनील रैकवार, पंकज प्रजापति, जाहिद खान,शिवचरण उटमालिया, जगजीवन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जतारा SIR की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, हरिशंकर खटीक व सरोज राजपूत रही उपस्थित।

जतारा में एक निजी होटल में भाजपा संगठन की SIR की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से जतारा विधायक हरिशंकर खटीक , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, SIR विधानसभा प्रभारी पवन जैन, मनोज देवलिया, मुकेश तिवारी, किशन पटैरिया,मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया, रधुवीर राजपूत, महेंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में बीएलओ 2 व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। मुख्य रूप से उपस्थित जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि भाजपा संगठन ने SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ 2 को बूथ स्तर पर नियुक्त किया जिन्होंने आम जनता की मदद के लिए आगे आकर बूथ स्तर पर काम किया। SIR से घुसपैठी देश से भागेंगे और देश में लोगों का वोट देने का अधिकार सुरक्षित होगा और संविधान का सम्मान बढ़ेगा। भाजपा सरकार में अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और विकास की मुख्य धारा में आज का युवा जुड़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा संगठन ने बीएलओ 2 को नियुक्त कर आम बूथ पर निवासरत लोगों की मदद की , उनके फार्म जमा कर वेरिफिकेशन करवाया। भाजपा संगठन के निर्देश में पुरे जिले में SIR का काम डिजिटल रूप में संपन्न हो रहा है। भाजपा सरकार द्वारा गरीब वंचित वर्ग को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है और किसानों की आमदनी को दुगनी हो रही है।

















Leave a Reply