Advertisement

विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

लोकेशन लटेरी संवाददाता विशाल भार्गव। ,

 महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार द्वितीय विश्व ध्यान दिवस दिनांक 21 दिसंबर 2025 के अवसर पर थाना लटेरी में साप्ताहिक ध्यान कार्यक्रम के शुभारंभ के क्रम में आज हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी अमरेश बोहरे , रेंजर विवेक चौधरी, थाना प्रभारी जय कुमार सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ ,वन विभाग लटेरी स्टाफ तथा हार्टफुलनेस अभ्यासी विशाल भार्गव, चंद्रभान सिंह बघेल एवं रामप्रीतराम उपाध्याय उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।

कार्यक्रम की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रातः 09:30 बजे LED टीवी में जूम लिंक के माध्यम से जुड़कर रिलैक्सेशन एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसके पश्चात हार्टफुलनेस मुख्यालय, कान्हा शांतिवनम् से सीधा प्रसारण देखा गया। इसके उपरांत कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
इस अवसर पर समस्त थाना स्टाफ के मानसिक स्वास्थ्य, तनावमुक्ति एवं कार्यक्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से भविष्य में प्रत्येक रविवार प्रातः 10 बजे साप्ताहिक ध्यान अभ्यास नियमित रूप से किए जाने का निर्णय लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!