थाना बमोरीकला पुलिस द्वारा चोरी के अज्ञात अपराध का 24 घंटे में खुलासा, मशरुका सहित दो आरोपी गिरफ्तार
बम्होरी कला थाना प्रभारी नीतू खटीक की रही अहम भूमिका
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

दिनांक 19.12.2025 को फरियादी महेन्द्र पिता मलखान राजपूत, निवासी ग्राम कपासी, थाना बमोरीकला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.12.2025 को वह अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर खेत में पानी लगाने गया था। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा घर से सोने-चांदी के आभूषण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे।रिपोर्ट पर थाना बमोरीकला में अपराध क्रमांक 267/25 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश:
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री आलोक कुमार सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को मशरुका सहित गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बमोरीकला उप निरीक्षक नीतू खटीक के नेतृत्व में थाना बमोरीकला पुलिस द्वारा उक्त चोरी के अपराध का सफल खुलासा किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई:
मुखबिर की सूचना के आधार पर विजय सिंह राजपूत एवं राजबहादुर राजपूत, निवासी ग्राम कपासी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि दिनांक 18.12.2025 को उन्होंने फरियादी महेन्द्र राजपूत के घर की छत के रास्ते प्रवेश कर ताले तोड़कर चोरी की थी तथा चोरी का सामान गांव में ही छिपा दिया था।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका बरामद कर जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. विजय सिंह पुत्र जगदीश राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम कपासी, थाना बमोरीकला
नोट: आरोपी के विरुद्ध पूर्व से गंभीर मारपीट एवं आबकारी अधिनियम के 03 अपराध दर्ज हैं।
2. राजबहादुर उर्फ बहेलिया पुत्र हरचरण राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कपासी, थाना बमोरीकला
नोट: आरोपी के विरुद्ध हत्या एवं गंभीर मारपीट के 03 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सभी चोरी गया मशरूका किया जब्त

* सोने का फलीदार हार
* सोने की फुलीवाली पांचाली माला
* सोने की 02 झुमकी
* सोने 01की जोड़ी कर्णफूल
* सोने की गणपति जी का लॉकेट
* चांदी की पायल
* चांदी की 04 बिछिया
कुल मशरुका की अनुमानित कीमत ₹4,54,000/- है। चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका बरामद किया गया।
सराहनीय भूमिका:
उप निरीक्षक नीतू खटीक, सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह, प्र.आर. 156 शैलेन्द्र, प्र.आर. 48 मनोज, आर. 604 जयकांत प्रजापति, आर. 402 अविनेश, आर. 545 अजीत, आर. 576 मनोज यादव, आर. 679 सीताराम, आर. 28 हेमंत, आर. 43 मनोज सविता, आर. 390 हरगोविंद, आर. 334 अनूप, आर. चाक 82 देवेन्द्र, म.आर. 474 अंजली, 496 आरती, 317 महलका।
पुरस्कार घोषणा:
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा पुलिस टीम को पुरुष्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

















Leave a Reply