Advertisement

स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का भव्य आयोजन नजर बाग परिसर से हुआ शुरु

स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का भव्य आयोजन नजर बाग परिसर से हुआ शुरु

 

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच”के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का भव्य आयोजन नजरबाग प्रांगण से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश पदाधिकारी रामकृष्ण जी एवं विशिष्ट अतिथि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि एवं कैट के पूर्व संभागीय अध्यक्ष सुनील घुवारा सहित कैट के जिलाध्यक्ष के. के. अग्रवाल एवं स्वदेशी जागरण मंच”के जिला संयोजक डॉ देवकांत शेषा द्वारा भगवा झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया।

रथ यात्रा डी जे और दो पहिया वाहनों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। जिसका जगह जगह पर व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मिश्रा तिराहे पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी प्रतेन्द सिंघई बालमुकुंद विश्वकर्मा आदि द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस संकल्प यात्रा में कैट की महिला विंग की जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल सहित राजनैतिक एवं सामाजिक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमति विभा श्रीवास्तव प्रीति चतुर्वेदी शीलम मिश्रा जया श्रीवास्तव पुष्पा यादव मीरा खरे संध्या सोनी अचला वर्मा प्रतिमा बुंदेला निशा रजक रोशनी विश्वकर्मा आदि शामिल रहीं।


स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वह स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।
रैली में “जब बाजार जायेंगे सामान स्वदेशी लायेंगे एवं स्वदेशी अपनाएं राष्ट्र को समृद्ध बनायें” जैसे नारे लगाये गये। उक्त आयोजन में प्रमुख रूप से विनोदादित्य तिवारी रवि सक्सेना शैलेष मोदी मनोज नायक मनोज लिटोरिया पुनीत पांडे विनय कटिहार रविन्द्र श्रीवास्तव पंकज प्रजापति जिनेंद्र घुवारा स्वतंत्र गंगेले अशोक सोनी छोटू सोनी हिमांशु जैन रहीश यादव विजय सक्सेना स्वप्निल तिवारी नीरज नायक उपस्थित रहे।


संकल्प यात्रा का समापन स्थानीय गांधी चौराहे पर किया गया। समापन स्थल पर जिला संघ चालक शिरीष विहारी मिश्रा द्वारा स्वदेशी संकल्प पत्र का वाचन किया गया एवं सभी को अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादन अपनाने की शपथ दिलाई गई।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिन्दू परिषद जन अभियान परिषद स्वदेशी जागरण मंच भाजपा वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश एवं अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के सभी सदस्यों का स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के प्रदेश प्रभारी गोविंद दास असाटी की ओर से कैट जिलाध्यक्ष के. के. अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!