कॉग्रेस में ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों की हुयी घोषणा, अर्जुन राजपूत बने देवपुर उप ब्लॉक अध्यक्ष, तीन लगातार चुनाव हारने के बाद भी नहीं हुआ बदलाव
सिरोंज। देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज

गत रात्रि में म.प्र कॉग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेष प्रभारी हरीष चौधरी के अनुमोदन उपरांत प्रदेष अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेष के जिला अंतर्गंत प्रदेषभर के ब्लॉक, नगर व उप ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। जैसे ही प्रदेष कॉग्रेस के सोषल मिडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर सिरोंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गंत सिरोंज के ग्रामीण अध्यक्ष की पुनः घोषणा हुयी तो कॉग्रेस कार्यकताओं में नाराजगी छा गयीं। साथ ही देवपुर उप ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन राजपूत, शहर कॉग्रेस उप ब्लॉक अध्यक्ष सेफू गौरी बने।
कार्यकाल में तीन चुनाव हारे फिर भी नहीं हुआ बदलाव- नगर में चर्चारत है कि गत वर्ष 2022 का नपा चुनाव, गत विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कॉग्रेस बुरी तरह से हारने के बाद भी प्रदेष कॉग्रेस संगठन द्वारा सिरोंज ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में पुनः सुरेष यादव के नाम की घोषणा कि गयीं।

विधानसभा चुनाव में नगर बढ़त के बाद भी बदले नगर कॉग्रेस अध्यक्ष- उल्लेखनीय होकि गत विधानसभा चुनाव में कॉग्रेस प्रत्याषी भले ही विधानसभा चुनाव हार गये मगर उसके बावजूद भाजपा प्रत्याषी से नगर के मतदान केन्द्रों पर कॉग्रेस प्रत्याषी ने कुछ मतों से बढ़त बनायीं थी और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉग्रेस प्रत्याषी बुरी तरह से मतदान केन्द्रों पर हार का सामना करना पड़ा था। नगर में चर्चारत है कि नगर कॉग्रेस कमेटी के निवृर्तमान अध्यक्ष ईरषाद गौरी के नेतृतव में कॉग्रेस प्रत्याषी को बढ़त मिली उसके बाद भी कॉग्रेस संगठन द्वारा उनकी जगह अन्य नया नाम बना दिया तो सिरोंज ग्रामीण का नाम पुनः घोषित करने की क्या वजह रही समझ से परे है।
तीन साल में नहीं हो सका बड़ा आंदोलन, कैसे घेरेंगे सत्तापक्ष- नगर में चर्चारत है कि वर्तमान कॉग्रेस संगठन गत वर्षो में कोई बड़ा आंदोलन अभी तक नहीं कर सका है जिससे अब आगे भी लोगों को कम उम्मीद है सत्तापक्ष को कॉग्रेस कैसे घेर पायेगी।

लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा















Leave a Reply