Advertisement

बगैहा के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा नल-जल योजना का लाभ, गांव कि महिलाओं को करनी पड़ती है जद्दोजहद

बगैहा के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा नल-जल योजना का लाभ, गांव कि महिलाओं को करनी पड़ती है जद्दोजहद

दूर दराज से पानी लाकर बुझानी पड़ रही प्यास सड़को को छतिग्रस्त करने के बाद बिना मरम्मत के ही छोड़ दिया ठेकेदार ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर से की जा रही ठेकेदार पर कार्यवाही कि मांग

कटनी जिला के बरही व पिपरिया कला क्षेत्र में नल जल योजना विफल नजर आ रहा है. शासन का लाखों करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को घरों में साफ पानी नहीं मिल रहा है. ऐसे में इलाके के ग्रामीण परेशान हैं. शिकायतो के माध्यम से लगातार शासन प्रशासन से उक्त योजना का लाभ पाने के लिए मांग कर रहे हैं जिनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है


बता दें कि कटनी जिला के जनपद बड़वारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया के गांव बगैहा एवं कछड़ारी में दो साल पहले पीएचई विभाग की ओर से नल जल योजना के तहत लाखों रुपए खर्च करके पाईप लाइन बिछाई गई थी. लेकिन विभाग अब तक ग्रामीणों को जल की सुविधा नहीं दे सका है. नल-जल योजनाओं में गड़बड़ी व पानी न मिलने की शिकायतों के माध्यम से क्षेत्रीय अधिकारियों से लेकर जिला के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा चुकी है कई ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराकर मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी शिकायतो का कोई निराकरण नहीं हो रहा है बल्कि शिकायत कर्ता को ही झुठलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके कारण आज भी ग्रामीण पानी कि एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं.

पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त

बगैहा के ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने कई लाखों रुपए खर्च करके नल-जल योजना के तहत पाईप लाइन बिछा चुका है . इसके बावजूद भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है. पीएचई विभाग ने घर-घर पाईप लाइन कनेक्शन भी कर दिया है. लेकिन सही देख रेख नहीं होने के कारण अब तक पानी की सप्लाई ग्रामीणों को नहीं हो सकी है. बिछी हुई पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है.

असुविधाओं के बीच ग्रामीणों का जीवन

बता दें कि ग्रामीणों ने इस विकट समस्याओं को लेकर सीएम हेल्पलाइन नंबर से लेकर मौखिक रूप से पाइपलाइन का कार्य करने वाले ठेकेदार को बताई जा चुकी है . लेकिन अबतक कोई भी हल नहीं निकला है. ग्रामीणों ने बताया कि पीएचई विभाग को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत भी की गई है. फिर भी उक्त विभाग से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. जिसके कारण पूरा गांव पानी के लिए तरस रहा है. ग्रामीणों को पानी के लिए 2 से 5 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है.

लाइन बिछाने दौरान सड़को को हुआ नुकसान

बगैहा गांव में पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुकी है ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क को खोदकर पाइपलाइन बिछाने के पश्चात कही कही तो नालियां खुली छोड़ दी गई है तो कही सीसी सड़क कि मरम्मत नहीं कराई गई है जिससे जगह जगह गड्ढे हो चुके हैं जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहन फंसने के साथ चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं ठेकेदार द्वारा खोदी गई सीसी सड़क पर पाइपलाइन डालने के बाद गड्डो को व्यवस्थित तरीके से बन्द नहीं कराया गया है खुदाई के बाद नालियों कि मिट्टी जहां तहां ढेर लगाकर छोड़ जाने कि वजह से जमा कीचड़ लोगों के लिए परेशानी बन गया है जिसमे दो पहिया वाहन फिसलते हैं नालियों के ऊपर कि मिट्टी धंसने से गांव कि गलियां दल दल बन गई है

बगैहा गांव कि महिलाओं का ठेकेदार के ऊपर फूटा गुस्सा

ग्राम बगैहा निवासी अर्चना उपाध्याय एवं रमा बाई उपाध्याय द्वारा मीडिया से बात करते हुए कहा गया है कि हमे नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है कभी कभार नल में पानी आता है एक या दो बाल्टी तक ही पानी भर पाते हैं इसके बाद बन्द हो जाता है बताया गया कि पानी आने का कोई समय निर्धारित नहीं है किसी दिन 5 मिनट तो किसी दिन दस मिनट तक ही पानी चलता है जिसके इंतजार में घण्टो हम गांव कि महिलाएं खड़ी रहती हैं जब जान जाते हैं कि अब पानी नहीं आने वाला है तो मोहल्ले से दूर लगे एक हेण्डपम्प से पानी ढोकर लाना पड़ता है ,, बताया गया कि पानी कि कमी ने उनके घरेलू जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है , रोजाना बच्चों के यूनिफॉर्म धोने से लेकर नाश्ता बनाने और भी अन्य घरेलू कामकाज में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ,, बहरहाल गांव कि महिलाएं एवं पुरुषों द्वारा बगैहा गांव में शासन कि ओर से दी जाने वाली महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सही मायने में दिलाने कि जिला कलेक्टर से मांग की जा रही है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!