Advertisement

अपूर्वा गैस एजेंसी पर लगा मनमानी दाम में सिलेंडर वितरण का आरोप उपभोक्ता ने कहा एक हजार के ऊपर ली जा रही कीमत वितरण कर्मचारी द्वारा जबरजस्ती लाइटर लेने का बनाया जाता है दबाव की गई कार्यवाही कि मांग

अपूर्वा गैस एजेंसी पर लगा मनमानी दाम में सिलेंडर वितरण का आरोप उपभोक्ता ने कहा एक हजार के ऊपर ली जा रही कीमत वितरण कर्मचारी द्वारा जबरजस्ती लाइटर लेने का बनाया जाता है दबाव की गई कार्यवाही कि मांग


कटनी जिला के बरही नगर अंतर्गत संचालित अपूर्वा गैस एजेंसी के संचालक अजय गुप्ता द्वारा सुदूर ग्रामो में गैस आपूर्ति के लिए गैस भेजी जाती है जिसकी कि रिफलिंग होने के बाद घर पहुंचाकर कीमत 876 है यदि उपभोक्ता एजेंसी से गैस उठाता है तो उसे 20 रुपए कम में दी जानी है लेकिन संचालक द्वारा गांव में पहुंचाकर 950 से लेकर 1000 तक लिया जाता है इसके अलावा जबरन लाइटर चायपत्ती का मनमाना शुल्क लेकर जबरजस्ती दिया जाता है न लेने पे गैस देने से अभद्रता पूर्ण तरीके से मना कर दिया जाता है गांव के लोगों कि मजबूरी है कि साधन न होने के वजह से गांव में ही एजेंसी कि गाड़ी से गैस ली जाती है जिसका कि मनमानी दाम गांव कि भोली भाली जनता से बसूला जाता है कोई यदि तर्क करता है तो उसे संचालक के कर्मचारी द्वारा धमकी दी जाती है कि तुम्हे गैस नहीं दी जाएगी जहां शिकायत करना हो कर दो चूंकि पैसे नगद लिए जाते हैं जिसका की कोई प्रमाण रहता नहीं उसी का नाजायज फायदा उठाकर गांव के लोगो के ऊपर जबरन दादा गिरी के दमपर अधिक पैसा बसूला जाता है ,,

जिसकी बानगी ग्राम कुठिया मोहगवा में देखा गया जहां के निवासी उपभोक्ता ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वितरण कर्ता कर्मचारी द्वारा सिलेंडर के लिए मेरे से एक हजार पचास रुपये कि मांग की गई है मैं देने के लिए बोल भी दिया जबकि नियमानुसार बुकिंग भी किया था इसके बावजूद भी मेरे को सिलेंडर नहीं दिया गया है जबकि मैं और मेरे गांव के ही कुछ उपभोक्ता के सामने एक दो लोग आए और वितरण कर्मचारी को इशारा किया और हमसे दूर होकर एक दो मिनट बात किये उनको तुरंत सिलेंडर दे दिया गया हम जब कहते हैं कि हमारी बुकिंग है हमको सिलेंडर क्यो नहीं दे रहे हो तो उक्त कर्मचारी द्वारा कहा जाता है कि नेतागिरी करने वालो को मिलेगी जहां जाकर शिकायत करना हो कर लो हमारा मालिक बहुत पहुंच वाला है इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओ ने कहा कि सिलेंडर के साथ साथ जबरजस्ती लाइटर थमाया जाता है और कहा जाता है कि जो लाइटर नहीं लेगा उसे गैस भरा सिलेंडर नहीं मिलेगा गौरतलब है कि ऐसा काम बहुत दिनों से चल रहा है कुठिया मोहगवा जैसे कई गांव के उपभोक्ता एजेंसी संचालक अजय गुप्ता के मनमानी रवैये से परेशान हैं जिसकी पूर्व में कई शिकायतें भी की जा चुकी है अभी वर्तमान में भी कई सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर उक्त संचालक के विरुद्ध कार्यवाही के लिए मांगकर इस गोरख धंधे को तत्काल प्रभाव से रोके जाने कि बात कही गई है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!