जनसुनवाई : कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सुनी 21 आवेदकों की समस्यायें
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 30 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज रामभाउ उइके निवासी ग्राम मैनीढाना, पो. अम्बाडा, ग्राम पंचायत सचिव द्वारा समग्र आई.डी. में जन्मतिथि सुधार कराने के सम्बन्ध में, श्रीमती ललिता कलंबे, निवासी-गांधी वार्ड पांढुर्णा हल्का पटवारी के द्वारा कृषिभूमि के रिकार्ड में कपास के स्थान पर संपूर्ण भूमि मक्का दर्ज किये जाने के सम्बन्ध में, श्री मनोहर लांजीवार, निवासी-ग्राम बोरगांव, द्वारा अनावेदक कंपनी के द्वारा 15 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1:00 बजे कार्य मे बारूद विस्फोट करने से भूमि मे तेज कंपन होने के कारण आवेदक की भूमि मे स्थित कुंआ बह जाने के संबंध जांच कराकर अनावेदक कंपनी से मुआवजा राशी दिलाये जाने के सम्बन्ध में, श्री धीरज जोगेकर, निवासी-टेकडी वार्ड ऋषि नगर आवेदक के भोपाल रोड टेकडी वार्ड पांढुर्णा स्थित आवासीय मकान के पास बनी 7 फिट गहरी नाली में आये दिन दुर्घटना होने के संबंध मे उचित कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में, बेबीबाई रेवतकर,निवासी-टेकडी वार्ड आवेदिका को शासकीय भुमि का आवासीय पट्ट्टा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में, हनीफा बी, निवासी टेकडी वार्ड आवेदिका को भूमि का पट्टा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में,श्रीराम तरासे, निवासी-गुरूनानक वार्ड आवेदक को दुकान का पट्टा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में,कमला वरकडे, निवासी-टेकडी वार्ड आवेदिका को शासकीय भूमि का आवासीय पट्टा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में,संजय पोचट, निवासी-ग्राम राजना, आवेदक का नाम मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड में सुधार करने के संबंध में, रोशन पान्से, निवासी ग्राम रायबासा, ग्राम में लगे स्ट्रीट पोल पर लगे विद्युत बल्ब 24X7 चालू रहने की शिकायत करने पर विद्युत विभाग द्वारा पूर्णतः विद्युत बंद करने की शिकायत दर्ज करने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई।


















Leave a Reply