मोहगांव हवेली में 2 साल से लंबित पट्टा वितरण प्रक्रिया पर पार्षद नितीन ढोबले ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मोहगांव हवेली में पिछले दो वर्षों से लंबित आवासीय पट्टा वितरण प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर वार्ड पार्षद नितीन ढोबले ने कलेक्टर पांढुर्णा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम के आबादी क्षेत्र में रहने वाले अनेक नागरिकों ने आवासीय पट्टों के लिए आवेदन काफी समय पूर्व जमा कर दिए थे, लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है।
पार्षद ढोबले ने कहा कि पट्टा प्रक्रिया लंबित रहने से ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आवास निर्माण की अनुमति नहीं मिल पा रही है।
शासन की आवास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
भूमि स्वामित्व प्रमाण न होने से कई सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

पार्षद ने कलेक्टर से मांग की है कि मोहगांव हवेली के लंबित आवासीय पट्टा प्रकरणों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राही समय पर अपने आवास संबंधी अधिकार एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगा।


















Leave a Reply